Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मोड़ पर भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम अब एक ऐसे पड़ाव पर खड़ी है, जहां से एक भी चूक उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। संजू सैमसन की रिंकू सिंह की जगह वापसी हुई है। इसके अलावा उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।
भारत के लिए जीत जरूरी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb)
ग्रुप की स्थिति फिलहाल भारत के पक्ष में नहीं है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के कारण भारत का रन रेट गिरकर -3.880 हो गया है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को अपने आगामी दोनों मैच (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ) न सिर्फ जीतने होंगे, बल्कि बड़े अंतर से अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।

बल्लेबाजों की खराब फॉर्म बनी टीम के लिए चिंता
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय प्रमुख बल्लेबाजों की खराब फॉर्म है। अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष करते दिखे हैं, जिसमें तीन 'डक' (शून्य) शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा है। वहीं, हार्दिक पंड्या बल्ले से अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
ईशान किशन और शिवम दुबे से होगी उम्मीदें
ईशान किशन और शिवम दुबे ने कुछ हद तक फॉर्म के संकेत दिए हैं, जिन पर चेन्नई में बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम अपने 6 फुट 9 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी और चतुर स्पिनरों के दम पर भारतीय बल्लेबाजी की परीक्षा लेने को तैयार है। चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पारंपरिक रूप से स्पिनरों का मददगार रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां का मिजाज बदला है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड एनगरावा।












Click it and Unblock the Notifications