Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 June: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारतीय टीम आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारत की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी। भारत को सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

बांग्लादेश से मिलेगी कड़ी चुनौती

दूसरी तरफ बांग्लादेश की बात करें तो बांग्लादेश की टीम भी भारत के खिलाफ दमखम दिखाने को बेताब होगी। बांग्लादेश ने साल 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपसेट किया था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को कप्तान रोहित शर्मा हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे। हालांकि मौजूदा समय बांग्लादेश के अधिकतर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की होगी। टी-20 फॉर्मेट में भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए 13 टी-20 मुकाबले में से 12 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही बांग्लादेश को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें चार बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है। इन सभी मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने कभी भी भारतीय टीम को नहीं हराया है।

यहां देख सकते हैं मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप के जरिए भी मैच का आनंद उठा सकते हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए मोबाइल यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन का होना जरूरी नहीं है। बिना पैसे खर्च किए ही मैच का मजा उठाया जा सकता है।

बांग्लादेशः तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, राशिद हुसैन, मेहदी हसन, तंजिम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+