Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Sept: एशिया कप 2025 सुपर-4 में आज दुबई में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं। पिछले हफ्ते दोनों टीमें जब ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, तब माहौल काफी तनावपूर्ण रहा था। उस मैच से पहले पुलवामा जैसी ही एक बड़ी आतंकी घटना पहलगाम में हुई थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन "सिंदूर" चलाया। ऐसे हालात में मैच खेले जाने पर काफी विवाद हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच से पहले हो रहे हैं कई विवाद (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Sept)

पिछले मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस के समय एक-दूसरे से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। आम तौर पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर दोस्ताना व्यवहार दिखाते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई थी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार, मैच को एक घंटे की देरी से शुरू करना और आईसीसी द्वारा पीसीबी को फटकार जैसे कई विवाद भी सामने आए।

Aaj Ke Match 1

सुपर-4 में होगी जीत की लड़ाई

अब सुपर-4 में यह दोनों टीमें फिर से टकरा रही हैं। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार कप्तानी करते हुए टीम को सात विकेट से आसान जीत दिलाई थी। पाकिस्तान उस मैच में कहीं भी मुकाबले में नहीं दिखा और भारत ने बिना ज्यादा परेशानी के जीत दर्ज की। हालांकि, क्रिकेट का खेल हमेशा अनिश्चितताओं से भरा होता है।

यूएई को हराकर आ रही है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने हाल ही में यूएई को हराया है और टीम में आत्मविश्वास लौटा है। वहीं, भारत को ओमान के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। ऐसे में सुपर-4 का यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है। स्पिन दिग्गज आर. अश्विन ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वे पहले बल्लेबाजी न करें क्योंकि दुबई की पिच दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर साबित हो रही है।

भारत की प्लेइंग 11:अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+