Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 March: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 118 मुकाबले हो चुके हैं। इन मैचों में भारत ने 60 बार जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत का पलड़ा भारी रहा है और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी।
दुबई की पिच से किसे मिलेगी मदद (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 March)
दुबई की पिच अब तक चैंपियंस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार साबित रही है। भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले के दौरान भी स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास ही कई बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।

भारत का पलड़ा रहा है भारी
अब तक हुए 118 मैचों में भारत ने 60 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा है और 7 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। पिछले 5 वनडे मैचों में भारत की लगातार जीत इस बात को सिद्ध करती है कि हाल के वर्षों में भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत बनाम न्यूजीलैंड का चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स 18-1 चैनल पर देख सकते हैं। ये दोनों चैनल भारतीय दर्शकों के लिए हैं और यहां आपको हाई-क्वालिटी के लाइव प्रसारण का अनुभव मिलेगा। अगर आप मोबाइल या कंप्यूटर पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर इसका लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है। इसके जरिए आप कहीं से भी, कभी भी मैच का आनंद ले सकते हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।
न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, डेरिल मिशेल, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, जैकब डफी।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications