Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में आज एक बड़ा और अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां भारतीय महिला टीम का सामना इंग्लैंड महिला टीम से होगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की दौड़ अब तेज़ हो चुकी है।
दोनों ही टीमों का रहा है दमदार प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct)
दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और यह टक्कर दुनिया की कुछ बेहतरीन महिला क्रिकेटरों को एक-दूसरे के सामने लाएगी। यह रोमांचक मुकाबला भारत के होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार होगी। जबकि इंग्लैंड अपने अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर भारत की चुनौती का मुकाबला करना चाहेगा।

लाइव मैच देखने का तरीका
टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के पास आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार हैं। यह मैच हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में कई एचडी चैनलों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और उसकी वेब प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला मैच की जानकारी
तारीख: रविवार, 19 अक्टूबर 2025
समय: दोपहर 3:00 बजे IST (टॉस 2:30 बजे IST)
स्थान: होलकर स्टेडियम, इंदौर, भारत
लाइव प्रसारण: टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत की संभावित टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी और अमनजोत कौर।
इंग्लैंड की संभावित टीम: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन/सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications