Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct: भारत और ऑस्ट्रेलिया आज यानी रविवार 19 अक्टूबर को पर्थ में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यह सीरीज़ युवा शुभमन गिल के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय कप्तान के तौर पर अपने युग की शुरुआत होगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी भारत से चुनौती (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Oct)

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए 50 ओवर का फॉर्मेट कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में 2-1 से हार मिली थी। इसके अलावा पिछली बार जब उनका सामना भारत से हुआ था तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। घरेलू मैदान पर खेलते हुए मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इन झटकों को पीछे छोड़कर अच्छा शुरुआत करना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

भारत ने जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी

वहीं, भारतीय टीम अपने जीत के सफर को आगे बढ़ाना चाहेगी। टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी और टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप 2025 का खिताब भी अपने नाम किया है। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का लक्ष्य रखेगा।

पर्थ स्टेडियम पिच रिपोर्ट

पर्थ स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की पिच पर अतिरिक्त उछाल रहता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में सतर्क रहना होगा, क्योंकि अतिरिक्त उछाल के कारण किनारा लगने की संभावना बढ़ जाती है। स्पिनरों को पिच से कम मदद मिलती है, इसलिए उन्हें प्रभावी होने के लिए सटीकता और धैर्य से गेंदबाजी करनी होगी।

रोहित शर्मा पर रहेगी नजरें

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 152 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 84 और भारत ने 58 मैच जीते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। कप्तानी का जिम्मा हटने के बाद वह खुलकर अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखा सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर रोहित का अनुभव उन्हें गेंदबाजों पर हावी होने में मदद करेगा।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+