Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 OCT: आज के मैच का टॉस कौन जीता - बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 OCT: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें शनिवार यानी 18 अक्तूबर को पहले वनडे मैच में भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के साथ दोनों ही टीम एक नई शुरुआत करने वाली है। हालिया निराशाओं से जूझ रहीं दोनों टीमें इस सीरीज़ के जरिए जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी।
दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 OCT)
यह सीरीज़ दोनों ही टीमों के लिए सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है, बल्कि आईसीसी रैंकिंग में अहम प्वॉइंट्स हासिल करने का भी एक अहम मौका है। आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए शीर्ष 10 टीमें ही सीधे क्वालीफाई करेंगी, और वर्तमान में वेस्टइंडीज (9वें) और बांग्लादेश (10वें) स्थान पर हैं। इसलिए उन्हें अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तत्काल बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

दोनों टीमों को पिछले सीरीज में मिली है हार
हाल के फॉर्म की बात करें तो वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि बांग्लादेश को शारजाह में अफगानिस्तान के हाथों 3-0 से वनडे सीरीज़ गंवानी पड़ी थी। ऐसे में यह घरेलू सीरीज़ 'बंगला टाइगर्स' के लिए मनोबल बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। हालांकि, छोटे फॉर्मेट यानी वनडे में वेस्टइंडीज की टीम भी पलटवार करने के लिए जानी जाती है।
लाइव मैच देखने के लिए क्या करना होगा
पहला वनडे मैच शनिवार 18 अक्टूबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे। यह मैच भारत में टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले को फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
बांग्लादेश: जैकर अली (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, सैफ हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम, शमीम हुसैन, नूरुल हसन।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, आमिर जंगू, कीसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जेडिया ब्लेड्स, एकीम ऑगस्टे।












Click it and Unblock the Notifications