Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 sept: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का पांचवां टी-20 मुकाबला आज शनिवार को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम का सामना चारिथ असलंका की अगुवाई वाली श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के लिए यह भिड़ंत बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे सुपर-4 में पहुंचने की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

बांग्लादेश ने जीता था पहला मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 sept)

बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को सात विकेट से हराकर दमदार शुरुआत की है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही लय में नजर आए। ऐसे में दूसरी जीत दर्ज करते ही बांग्लादेश का सुपर-4 में स्थान लगभग पक्का हो जाएगा। लिटन दास तौहीद हृदय और तस्किन अहमद इस मैच में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

श्रीलंका खेलेगी अपना पहला मुकाबला

श्रीलंका एशिया कप में अपना पहला मैच आज खेलेगी। टीम की कमान इस बार करिश्माई बल्लेबाज चारिथ असलंका के हाथों में है। कुशल मेंडिस, कुशल परेरा और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों को चुनौती दे सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में दुष्मंथा चमीरा और मथीशा पथिराना से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। मथीशा पथिराना अगर फॉर्म में रहते हैं तो वह बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

मौसम और पिच रिपोर्ट

अबू धाबी का मौसम इस मैच में खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकता है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले के समय तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गर्म और शुष्क मौसम में खिलाड़ियों को फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिच की बात करें तो शेख जायेद स्टेडियम की सतह अब तक संतुलित नजर आई है। यहां रन बनाना आसान नहीं है, लेकिन गेंदबाजों को भी बहुत मदद नहीं मिलती। बल्लेबाजों को टिककर खेलने पर फायदा हो सकता है। टॉस का असर इस पिच पर अब तक खास नहीं देखा गया है।

प्लेइंग XI

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+