Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। कोलकाता की टीम अभी तक 5 मैच में 2 मुकाबले जीतने में सफल रही है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच जीतने के बाद लगातार चार मैचों में हार झेल चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच का आईपीएल इतिहास भी शानदार रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जानिए आखिर किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच की टक्कर हमेशा से रोमांचक रही है। अब तक हुए 30 मुकाबलों में CSK ने 19 मैच जीतकर एक तरह से वर्चस्व बनाया हुआ है, जबकि KKR ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि चेन्नई की टीम ने आईपीएल में कोलकाता पर ज्यादा बार दबदबा बनाया है।
CSK की कामयाबी के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और संतुलित गेंदबाज़ी यूनिट का बड़ा हाथ रहा है।

मौजूदा समय में कौन आगे
आईपीएल 2025 की बात करें तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक एक जैसा ही रहा है। कोलकाता की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 में से अब तक 1 मैच जीता हैं. वे प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसे में माही की कप्तानी में चेन्नई की टीम यहां से वापसी करना चाहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़ और चेतन सकारिया।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (आईपीएल से बाहर), एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस। गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।












Click it and Unblock the Notifications