Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: एशिपा कप में भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों ने सुपर 4 चरण में एक-एक मैच जीतकर तालिका में मजबूती हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतकर पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम फ़िलहाल तो तालिका में नंबर एक की पोजीशन पर ही मौजूद है। टीम इंडिया ने इस लीग में धमाल मचाते हुए विपक्षी टीमों को रौंदने का काम किया है। पाकिस्तान को लीग चरण के बाद भारत ने सुपर चार में भी हराने का काम किया है।

aaj ke match ka toss kitne baje hoga

बांग्लादेश की टीम अगर आज भारत को हरा देती है, तो यह एक बड़ी बात होगी क्योंकि भारत ने अभी तक कोई मैच इस बार नहीं हारा है। अन्य सभी टीमों को पराजय का सामना करना पड़ा है। दुबई की पिच और कंडीशंस को टीम इंडिया आसानी से समझती है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga

आज के मैच के टॉस की बात की जाए, तो यह शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबले की पहली गेंद रात 8 बजे डाली जाएगी। दुबई में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जाए, तो सही कहा जा सकता है क्योंकि शाम के समय आने वाली ओस से गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वहां पिच दूसरे हाफ में ज्यादा बेहतर हो जाती है।

अभिषेक शर्मा पर रहेंगी नज़रें

टीम इंडिया के लिए इस बार भी अभिषेक शर्मा तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। इस इवेंट में उनका बल्ला जमकर चला है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की थी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती जैसे कई खिलाड़ी हैं।

दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम के पास लिटन दास तोहिद हृदोय जैसे खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, मेहदी हसन जैसे नाम हैं, जो अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हैं। अगर बांग्लादेश का प्रदर्शन थोड़ा अच्छा रहेगा, तो एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+