Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 21 Sept : आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत v पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: एशिया कप 2025 का सुपर 4 चरण आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को जीवंत करने जा रहा है। रोमांचक मुकाबले के इस दिन मैदान पर केवल दो टीमें नहीं, बल्कि करोड़ों दर्शकों की उम्मीदें और भावनाएं भी भिड़ेगी। दोनों देशों के बीच हर मैच महज़ खेल नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय होता है, और यही वजह है कि यह टक्कर हमेशा विशेष महत्व रखती है। सूर्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती वापस आए हैं, अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हैं।
भारत अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आत्मविश्वास से भरा नज़र आ रहा है, वहीं पाकिस्तान इस मुकाबले को जीतकर आगे की राह आसान करना चाहेगा। पाकिस्तान को लीग चरण में भारत से हार मिली थी, उसका मलाल भी उनको होगा, इस वजह से बदला लेने का प्रयास किया जाएगा।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बार फिर से हजारों फैन्स की गूंज देखने को मिलेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए सुपर चार में यह पहला ही मुकाबला है, इसे जीतकर दो अंक बटोरने का प्रयास किया जाएगा। एक धमाका होने की उम्मीद की जा सकती है।
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje
भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले इस मुकाबले का टॉस हो जाएगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर इस मुकाबला का टॉस होना है। अगर ओस का प्रभाव रहता है, तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है। जहां तक पिच की बात है, तो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच स्पिनरों के लिए काफी अच्छी होती है, तेज गेंदबाज शुरुआती मदद हासिल कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित एकादश
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान: साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद












Click it and Unblock the Notifications