Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएसए

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मैच में मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान ग्रुप ए में अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलने वाली है। पाकिस्तान और अमेरिका दोनों की कोशिश टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले को जीतने की होगी।

अमेरिका कर सकती है हैरान

मौजूदा समय में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी फॉर्म से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका के पास उलटफेर करने का एक बड़ा मौका होगा। अमेरिका के खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेली है। हाल ही में अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में अमेरिका की टीम पाकिस्तान को भी हैरान करना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

पाकिस्तान को जीत की जरूरत

दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान को अपने पिछले टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम टी-20 सीरीज के एक मुकाबले को गंवा बैठी थी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करना इतना भी आसान नहीं होने वाला है। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

अमेरिका ने जीता था पिछला मैच

अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में कनाडा को सात विकेट से हराया था। लेकिन पाकिस्तान के सामने अमेरिका की असली परीक्षा होगी। पाकिस्तान के पास कई मैच विनर गेंदबाज शामिल हैं। जो अमेरिकी टीम को कम से कम स्कोर पर रोक सकती है। अमेरिका की टीम पाकिस्तान के बाद भारत से भी भिड़ेगी। ऐसे में अमेरिका के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में आगे का सफर आसान नहीं है।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आज़म खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+