Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
Pakistan U19 vs Bangladesh U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान शनिवार को अपने सुपर सिक्स मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। पाकिस्तान अपने पिछले मैच में आयरलैंड पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतरेगा। दूसरी ओर बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में नेपाल को पांच विकेट से हराया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम एक दूसरे पर भारी पड़ेगी।
बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग का किया फैसला
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। बांग्लादेश U19 ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
बांग्लादेश U19 प्लेइंग XI: आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, शेख पावेज़ जिबोन, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), रोहनात दौला बोरसन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारूफ मृधा।
पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली असफंद, अली रजा।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच कहां देखें?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वाड
बांग्लादेश U19 टीम: आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, शेख पावेज़ जिबोन, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), रोहनात दौला बोरसन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारुफ मृधा , आदिल बिन सिद्दीक, अशरफुज्जमां बोरानो, वासी सिद्दीकी, एमडी रफी उज्जमान रफी।
पाकिस्तान U19 टीम: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), अहमद हसन, उबैद शाह, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, अली रजा, मोहम्मद जीशान, खुबैब खलील, नवीद अहमद खान, मोहम्मद रियाजुल्लाह।












Click it and Unblock the Notifications