Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 18 April: 18 अप्रैल यानी गुरुवार से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। गुरुवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बाबर करेंगे टीम की कप्तानी
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को फिर से कप्तान घोषित कर दिया है। बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। बाबर आजम से पहले शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान थे। लेकिन शाहीन को हटाकर वापस बाबर आजम को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों की कोशिश टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने की होगी। भारत में फैनकोड एप पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली ये टी-20 सीरीज देखी जा सकती है। क्रिकेट फैंस फैनकोड एप और फैनकोड की वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आसानी से देख सकेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान प्लेइंग 11: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद।
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (सी), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, बेन लिस्टर।
पाकिस्तान की पूरी टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान और जमान खान। रिजर्व प्लेयर- हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा।
न्यूजीलैंड की पूरी टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।












Click it and Unblock the Notifications