Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 14 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs लखनऊ
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 14 April: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में इन दोनों ही टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स दोनों को ही अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
केकेआर को मिली थी हार
कोलकाता की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन की पहली हार मिली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन का आगाज दमदार तरीके से किया था। शुरुआती तीन मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चौथे मैच में केकेआर की टीम को हार झेलने पड़ी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह लखनऊ सुपरजायंट्स को भी अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

ऐसा है रिकॉर्ड
प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के पास भी 6 अंक हैं। लेकिन खराब नेट रनरेट के कारण लखनऊ की टीम चौथे नंबर पर मौजूद है। आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ के खिलाफ कभी भी जीत हासिल नहीं की है। ऐसे में पहली बार कोलकाता की टीम लखनऊ पर जीत दर्ज करना चाहेगी।
मजबूत टीम है केकेआर
इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन इन तीनों ही मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बाजी मारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी भी लखनऊ के खिलाफ पहली जीत की तलाश है। कोलकाता इस सीजन काफी मजबूत टीम दिखाई दे रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
सुनील नरेन, फिल साल्ट, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा/वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, शमार जोसेफ, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications