Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs यूएई, एशिया कप
India vs United Arab Emirates, 5th Match Toss Update: महिला एशिया कप टी20 के 5वें मैच में आज, 21 जुलाई को भारत का सामना यूएई से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। संयुक्त अरब अमीरात की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।
श्रेयंका की जगह तनुजा को मिली जगह
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस के बाद कहा कि, 'हम सिर्फ बल्लेबाजी करना चाहते थे, इससे खुश हैं। हम बस प्रवाह के साथ चलेंगे और देखेंगे कि हम कैसे शुरुआत करते हैं। श्रेयंका नहीं खेल रही हैं, पिछले मैच में उन्हें चोट लग गई थी। उनकी जगह तनुजा खेल रही हैं।

यूएई की कप्तान ईशा ने टॉस जीतकर कहा कि, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। यह एक ताज़ा विकेट है, हम इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं और उन्हें रोकना चाहते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप पिछले मैच से सीखें। फ़ील्ड में काफ़ी ग़लतियां हुई थीं। बस बेसिक्स पर टिके रहना चाहते हैं।
भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर
संयुक्त अरब अमीरात महिला (प्लेइंग इलेवन): ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेट कीपर), रिनिता राजिथ, समायरा धरनीधरका, कविशा एगोडेज, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंधुजा नंदकुमार
ये भी पढ़ें- IND vs UAE, Dream11: आज के मैच में करोड़ों की कमाई का मौका! भारत और यूएई के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया
इस सीजन भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ़ 7 विकेट के बड़े अंतर से जीता था, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने नेपाल के खिलाफ़ 6 विकेट के अंतर से हार का सामना किया था। इसलिए, यह मैच दोनों टीमों के लिए अपने एशिया कप 2024 अभियान की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।












Click it and Unblock the Notifications