Aaj ke match ka toss kaun jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj ke match ka toss kaun jeeta: रांची में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पिछले दोनों मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है।
भारत को मिली थी जीत
राजकोट टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर इंग्लैंड को मुकाबले में काफी पीछे धकेल दिया था। रांची में भी यशस्वी जायसवाल से टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो उसमें इंग्लैंड की टीम आगे दिखाई पड़ती है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 134 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 35 मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि इंग्लैंड को 51 में जीत मिले हैं। हालांकि भारत में भारत का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम भारत में कुल 67 मैच खेल चुकी है जिसमें भारतीय टीम ने 24 में जीत हासिल की है। जबकि इंग्लैंड को 15 में जीत नसीब हुई है। वहीं इन दोनों ही टीमों के बीच 28 मुकाबले ड्रॉ पर आकर समाप्त हुए थे।
फॉर्म में यशस्वी जायसवाल
इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। पहले तीन मैचो में यशस्वी जायसवाल ने 545 रन बनाने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 109 की औसत से रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं रविंद्र जडेजा पर भी फैंस की नजर बनी रहेगी। जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से ही इस सीरीज में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन करते रहे हैं।
चौथे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।












Click it and Unblock the Notifications