Aaj Ke Match ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
India vs Bangladesh, Semi Final 1: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 6 अक्टूबर, शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम क्वार्टर फाइनल 1 में नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में एक बार फिर यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह पर नजर रहेगी। फिलहाल, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
रिंकू सिंह ने पहले क्वार्टर फाइनल में सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि यशस्वी जायसवाल के बल्ले से विस्फोटक शतक देखने को मिला, जो सिर्फ 49 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से आया। दोनों टीमों का ये मैच ZJUT क्रिकेट मैदान पर होगा।

वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद भी एशियन गेम्स के इस मैच पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि आज की जीत पदक की गारंटी होगी। भारत इस समय तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी नजर 100 के आंकड़े पर है।। यशस्वी जयसवाल के शानदार शतक के दम पर भारत ने नेपाल के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की।
दूसरी ओर बांग्लादेश मलेशिया से बड़ी चुनौती से बचकर 2 रन से जीत गया। ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी इस प्रतियोगिता में प्रबल पसंदीदा के रूप में उतरी है, लेकिन वे बांग्लादेशियों को हल्के में लेने का जोखिम नहीं उठा सकते। ऐसे में उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
परवेज हुसैन इमोन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जकर अली (विकेटकीपर), रकीबुल हसन, हसन मुराद, मृत्युंजय चौधरी, रिपन मोंडोल
भारत प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अर्शदीप सिंह
टीम इंडिया फुल स्क्वाड:
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, प्रभसिमरन सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप।
बांग्लादेश टीम फुल स्क्वाड
परवेज हुसैन इमोन, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जकर अली (विकेटकीपर), रिशद हुसैन, सुमोन खान, रकीबुल हसन, रिपन मोंडोल, मोसादेक हुसैन, यासिर अली। तनवीर इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी, तंजीम हसन साकिब।












Click it and Unblock the Notifications