Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, ENG vs SL: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम का सामना आज अपने आगामी मैच में श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत दोपहर 2 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन के पास टूर्नामेंट में अपने अभियान को पटरी पर लाने का संभवत आखिरी मौका होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
टॉस जीतने के बाद क्या बोले जोस बटलर
टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने बताया कि, हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। विकेट अच्छा लग रहा है, हम बढ़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहे हैं, हमने काफी बातचीत की है और यह प्रदर्शन के बारे में है। हम अब तक जितना अच्छा खेल सकते थे उतना अच्छा नहीं खेल सके हैं। टीम में तीन बदलाव हुए हैं।प्लेइंग इलेवन में वोक्स, मोईन और लिविंगस्टोन को शामिल किया गया है।
टॉस हारने के बाद कुसल मेंडिस ने कहा कि, पिच अच्छी है और हम भी बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। मैं कप्तानी का आनंद ले रहा हूं। पिछले मैच में हमने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था। फिलहाल, हमें गेंद से अच्छी शुरुआत की जरूरत है और अगर हम उसे हासिल कर लेते हैं तो हम खेल को संभाल सकते हैं।
श्रीलंका फुल स्क्वाड
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, एंजेलो मैथ्यूज, दिमुथ करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, डुनिथ वेलालेज।
इंग्लैंड फुल स्क्वाड
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।












Click it and Unblock the Notifications