Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका, दूसरा टी20I
Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd T20I: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज, 6 मार्च को टी-20 सीरीज का दूसरा मैच सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 1-0 की बढ़त के साथ श्रीलंका के पास सीरीज अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
Bangladesh vs Sri Lanka: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका श्रीलंका और बांग्लादेश के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली हैं, जबकि बांग्लादेश ने चार मैच जीते हैं।

सिलहट की पिच रिपोर्ट सिलहट की पिच शानदार बल्लेबाजी विकेट है, जैसा कि पहले मैच में देखा गया था, जहां 400 से अधिक रन बने थे। दूसरे मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। पहले मैच में यहां दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को पिच से बहुत कम मदद मिली।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन
Bangladesh vs Sri Lanka: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका, जेफरी वेंडरसे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में किस कप्तान की है कितनी सैलरी? होश उड़ा देगी इस विदेशी क्रिकेटर की इनकम
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद नईम, अनामुल हक, तैजुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।












Click it and Unblock the Notifications