IPL 2024 में किस कप्तान की है कितनी सैलरी? होश उड़ा देगी इस विदेशी क्रिकेटर की इनकम
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है। आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को मौजूदा चैंपियन सीएसके (CSK) और आरसीबी (RCB) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले सभी 10 कप्तानों की सैलरी पर एक नजर डालते हैं।

फाफ डु प्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की सैलरी सभी कप्तानों में सबसे कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी के कप्तान फाफ को प्रति सीजन 7 करोड़ रुपये मिलते हैं।
शुभमन गिल
गुजरात जायंट्स ने आईपीएल 2024 के लिए टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी है।हार्दिक पंड्या और राशिद खान के बाद गिल आईपीएल में टाइटन्स का नेतृत्व करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। जीटी के कप्तान गिल को हर साल 8 करोड़ रुपये मिलेंगे।
शिखर धवन
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन को हर सीजन के लिए 8.25 करोड़ रुपये मिलते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रति सीजन 12 करोड़ रुपये खेलते हैं।
श्रेयस अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर को प्रति सीजन 12.25 करोड़ रुपये मिलते हैं।
संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को हर आईपीएल सीजन में 14 करोड़ रुपये मिलते हैं।
हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस (MI) के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई से हर सीजन 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को हर सीजन में 17 करोड़ रुपये मिलते हैं।
पैट कमिंस
आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एडेन मार्करम की जगह पैट कमिंस को अपना नया कप्तान बनाया है। इस टूर्नामेंट के लिए पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में 20.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications