Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश Vs स्कॉटलैंड
Bangladesh vs Scotland 1st Match: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का इंतजार खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट में हमें 10 टीमों के बीच 23 रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यूएई इसकी मेज़बानी करेगा और मैच शारजाह और दुबई में होंगे। टूर्नामेंट में आज डबल हेडर का दिन है। दिन का पहले मैच में बांग्लादेश का सामना स्कॉटलैंड से होगा। बांग्लादेश की महिलाओं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
स्कॉटलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सास्किया होर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), ऐल्सा लिस्टर, प्रियनाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, रेचल स्लेटर, अबताहा मकसूद, ओलिविया बेल।

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): मुर्शिदा खातून, शाति रानी, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), ताज नेहर, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर
बांग्लादेश ने क्यों चुना पहले बल्लेबाजी का विकल्प?
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस के बाद कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हालात को देखते हुए लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा होगा। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए। हमने खुद को बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है। अभ्यास मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमारे लिए बहुत अच्छी रही। बांग्लादेश में क्रिकेट का विकास अच्छी तरह हो रहा है। हम यह दिखाने के लिए यहां आए हैं।
जीत के साथ अभियान शुरू करने को बेताब दोनों टीम
यह स्कॉटलैंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि वे अपना पहला महिला विश्व कप खेलेंगे। क्वालीफायर में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन वे श्रीलंका की तुलना में कहीं ज़्यादा अनुभवी टीम से हार गए थे। इस बीच, बांग्लादेश को हाल ही में महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए बेताब होंगी।
ये भी पढ़िए- ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला खास संदेश, दिल जीत लेगा ऋषभ पंत और शुभमन गिल का मैसेज
स्कॉटलैंड महिला टीम: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, क्लो एबेल, हन्ना रेनी, अबता मकसूद, आइल्सा लिस्टर, एबी एटकेन ड्रमंड। मेगन मैक्कल, ओलिविया बेल।
बांग्लादेश महिला टीम: शाति रानी, दिलारा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून। राबेया खान, मुर्शिदा खातून, दिशा बिस्वास।












Click it and Unblock the Notifications