Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान

Australia U19 vs Pakistan U19, Semi-Final 2: आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में आज, 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच बेनोनी के विलोमूर पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया U19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया किया है

ऑस्ट्रेलिया U19 प्लेइंग XI: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर

Pakistan U19

पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (w/c), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर 19 टीम के बीच अब तक 35 मुकाबलों में आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान पाकिस्तान 19 मैच में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाम 14 जीत दर्ज हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई पर खत्म हुआ, और एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया।

गेंदबाजों को मिलेगा भरपूर मौका
विलोमूर पार्क पिच रिपोर्ट विलोमूर पार्क ने खुद को एक ऐसे स्थान के रूप में स्थापित किया है जहां पिच बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए अधिक अनुकूल होती है, जहां गेंदबाज लगातार अपना दबदबा बनाए रखते हैं। तेज गेंदबाज पिच से मिलने वाले पर्याप्त पार्श्व मूवमेंट का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वाड
पाकिस्तान U19 टीम: शामिल हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद हसन, हारुन अरशद, अराफात मिन्हास, अली असफंद, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा, अमीर हसन, खुबैब खलील, नवीद अहमद खान, मोहम्मद रियाजुल्लाह।

ये भी पढ़ें- AUS Vs PAK Dream11: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: हैरी डिक्सन, हरजस सिंह, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेबजेन (कप्तान), ओलिवर पीक, लाचलान ऐटकेन (विकेटकीपर), राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर, रयान हिक्स, टॉम कैंपबेल, टॉम स्ट्राकर, एडन ओ कॉनर, कोरी वास्ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+