Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 5 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 5 July: 5 जुलाई यानी शुक्रवार से भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जबरदस्त फॉर्म में मंधाना
टी-20 सीरीज से पहले दोनों ही देश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। वनडे सीरीज में भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही थी। स्मृति मंधाना शुरुआती दो मुकाबले में शतक लगाने में सफल रही। तीसरे मैच में भी उन्होंने 90 से अधिक रनों की पारी खेली।

वनडे और टेस्ट में मिली जीत
वनडे के बाद दोनों देशों के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला गया जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने जीत हासिल की।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर किया जाएगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप देखने को मिलने वाली है। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा टेस्ट मैच में शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक जड़ अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स , सजाना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।
दक्षिण अफ्रीका की टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, सुनी लुस, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन।












Click it and Unblock the Notifications