Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 21 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - केकेआर vs हैदराबाद

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 21 May: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबले कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इस सीजन बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मैच में एक बार फिर इन दोनों ही खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

केकेआर को बड़ा झटका

प्लेऑफ से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले फिल साल्ट वापस अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं। दरअसल, इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। जिसकी शुरुआत 22 मई से होने जा रही है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

हैदराबाद है तैयार

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर इसका अधिक असर नहीं पड़ेगा। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को फिल साल्ट की गैर मौजूदगी का नुकसान उठाना पड़ सकता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा है। आईपीएल के इस सीजन कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन लगातार टीम के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद की टीम में इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है। हैदराबाद की टीम को इससे अधिक फर्क नहीं पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने इस सीजन कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। ऐसे में दोनों ही टीम में के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+