Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 20 August: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 20 August: आयरलैंड महिला और श्रीलंका महिला के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस श्हैरीलंका ने जीता और गेंदबाजी चुनी। वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। इस सीरीज में चमारी अथापथु की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम को पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
आयरलैंड की होगी क्लीन स्वीप करने की कोशिश
श्रीलंका फिलहाल सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। दूसरी ओर गैबी लुईस की आयरलैंड की टीम इस आखिरी वनडे में जीत के साथ क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। पहले दो मैच जीतने के बाद आयरिश टीम इस मैच में आत्मविश्वास से भरी हुई है। उनका लक्ष्य श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करना है। वहीं श्रीलंका इस आखिरी मुकाबले को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
यह मैच रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो अपना हुनर दिखाने के लिए उत्सुक हैं। बेलफ़ास्ट में सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब तीसरे वनडे की मेज़बानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। श्रीलंका की नज़रें वापसी पर हैं और आयरलैंड की नज़रें क्लीन स्वीप पर टिकी हुई है।
पिच से किसे होगा फायदा
बेलफास्ट का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव माना जाता है। आम तौर पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती ओवर्स को अगर बल्लेबाज संभलकर खेल लें तो वह यहां बड़े स्कोर कर सकते हैं। मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
श्रीलंका की टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (कीपर), हासिनी परेरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, अमा कंचना
आयरलैंड की टीम: सारा फोर्ब्स, कूल्टर रेली, एमी हंटर (डब्ल्यू), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (सी), लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल, अर्लीन केली, एवा कैनिंग, एलिस टेक्टर, फ्रेया सार्जेंट, एमी मैगुइरे












Click it and Unblock the Notifications