Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
RCB vs KKR Toss kon Jeeta: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी और केकेआर दोनों ही की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने की होगी।
आरसीबी ने पंजाब को हराया
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। पंजाब को हराने के बाद आरसीबी केकेआर के खिलाफ भी अपना दमखम दिखाना चाहेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले मुकाबले के दौरान टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे थे। आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे विराट कोहली का फॉर्म में आना रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए अच्छे संकेत हैं।

केकेआर को जीत की तलाश
दूसरी तरफ बात करें कोलकाता की तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में हरा दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आखिरी ओवर में जीत हासिल करने से चूक गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश आरसीबी के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन जारी रखने की होगी।
जानिए किसका पलड़ा भारी
दोनों ही टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ भारी दिखाई पड़ता है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 32 मुकाबले में से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 में जीत हासिल की है। जबकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 14 मुकाबला जीतने में कामयाब रही है। हालांकि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आरसीबीः विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
केकेआरः फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications