Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs पंजाब

LSG vs PBKS Toss kaun Jeeta: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के नियमित कप्तान केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे।। लखनऊ सुपरजाय़ंट्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। वहीं पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला जीता था। हालांकि पंजाब की टीम को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ का पलड़ा भारी

आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें से एक मैच में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी। जबकि दो मुकाबले लखनऊ सुपरजायंट्स जीतने में कामयाब रही थी। इस लिहाज से लखनऊ का पलड़ा पंजाब पर भारी दिखाई पड़ रहा है।

Aaj ka Toss Kaun Jeeta 1

इतने बजे शुरू होगा मैच

लखनऊ और पंजाब के बीच होने वाला यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से इन दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी कि शाम को 7:00 बजे किया जाएगा। क्रिकेट फैंस इस मैच को लाइव भी आसानी से देख सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स जियो सिनेमा एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+