Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला दाम्बुला में खेला गया। श्रीलंकाई टीम की स्थिति खराब हो गई। 210 के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए, अफगानिस्तान ने 3 रन से मैच जीता।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने इस बार बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अच्छी बैटिंग की। गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई ने तूफानी बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 88 रनों की भागीदारी कर डाली। जजई 22 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

गुरबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने 10 रन बनाए। अजमतुल्लाह ने 31 रनों की पारी खेली। करीम जनत बिना कोई रन बनाए आउट होकर चले गए। मोहम्मद नबी ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए।

नए खिलाड़ी मोहम्मद इशाक ने 8 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 16 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 209 रनों का स्कोर हासिल किया। मथिशा पथिराना ने 2 विकेट हासिल किये। दनंजय ने भी 2 विकेट झटके। हसारंगा के खाते में 1 विकेट आया।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 64 रनों की भागीदारी की। कुसल मेंडिस ने 16 रन बनाए। निसंका ने तूफानी फिफ्टी जमाई और 30 गेंद में 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्रैम्प्स के कारण ऐसा हुआ।

हसारंगा 13 और समरविक्रमा 23 रन बनाकर आउट हो गए। इससे रन रेट भी धीमी हो गई। हालांकि कामिंदु मेंडिस एक छोर पर खड़े थे लेकिन 5 विकेट गिर गए थे और जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था। मैथ्यूज 4 रन बनाकर आउट हो गए। 16 ओवर में स्कोर 5 विकेट पर 151 रन हो गया।

अंतिम 2 ओवरों में श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 36 रनों की दरकार थी। कामिंदु मेंडिस फिफ्टी जड़कर खेल रहे थे और उनके साथ शनाका भी क्रीज पर थे। शनाका 13 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 19 रन की दरकार थी। मेंडिस ने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे। अंत में श्रीलंका 6 विकेट पर 206 तक पहुंची। मेंडिस ने नाबाद 65 रन बनाए। श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+