Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता, श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला गया, बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 286 रन बनाए, जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट 287 रन बनाए। इसके साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर गई है।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और बांग्लादेश को पहला झटका दिया। लिटन दास बिना खाता खोले आउट हो गए। यहाँ से सौम्य सरकार और नजमुल शान्तो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। शान्तो 40 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

सौम्य सरकार ने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तोहिद हृदोय ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए धाकड़ बैटिंग की लेकिन दुर्भाग्य से वह शतक नहीं बना पाए और 96 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे। निचले क्रम से मुशफिकुर रहीम ने 25 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए वनिंदु हसारंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट विकेट हासिल किये। उनके अलावा दिलशान मधुशंका ने भी 2 विकेट झटके। जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत रही, अविष्का फर्नान्डो बिना खाता खोले आउट हो गए। कुसल मेंडिस अच्छी शुरुआत करने के बाद 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। समरविक्रमा भी 1 रन बनाकर आउट हो गए।

यहाँ से निसंका और चरित असलंका ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की और स्कोर 200 के पास लेकर चले गए। निसंका शतकीय पारी जड़ने में सफल रहे और असलंका शतक से चूक गए। निसंका 114 रन बनाकर आउट हो गए। असलंका ने 91 रनों की पारी खेली। अंत में हसारंगा ने 25 रनों की पारी खेली और श्रीलंका ने 7 विकेट पर 287 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+