Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हैदराबाद ने धांसू बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 277 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया, आईपीएल का यह सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में खेलते हुए मुंबई ने धाकड़ बैटिंग की लेकिन 5 विकेट पर 246 रन बना पाई और मैच हार गई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल (11) का विकेट गंवाया, इसके बाद सब इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया। ट्रेविस हेड ने तबाही मचाते हुए 18 गेंद में फिफ्टी जमा डाली। वह 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के आए।

उनके बाद अभिषेक शर्मा ने हाथ दिखाए और इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जमा दी। वह 16 गेंद में ही फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। अभिषेक ने छक्कों की बारिश कर डाली। वह 23 गेंद में 7 छक्कों और 3 चौकों से 63 रन बनाकर आउट हुए और फिर बारी हेनरिक क्लासेन की थी।
पिछले मैच की तरह इस बार भी क्लासेन ने क्लास दिखाई और अंत तक खड़े रहे। उनके बल्ले से 34 गेंद में नाबाद 80 रन आए। वह 7 छक्के और 4 चौके जमाने में सफल रहे। मार्करम ने नाबाद 42 रन बनाए और हैदराबाद का स्कोर आईपीएल इतिहास में टॉप पर आ गया। आरसीबी के 263 रनों का कीर्तिमान तोड़कर हैदराबाद ने 3 विकेट पर २77 रनों का आंकड़ा हासिल किया, जो सर्वाधिक टीम स्कोर है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने भी धमाका कर दिया। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले 3 ओवरों में 50 रन बनाए। इसके बाद किशन 13 गेंद में 34 रन बनाकर शाहबाज का शिकार बने। इसके बाद रोहित शर्मा भी 12 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए।
यहाँ से तिलक वर्मा और नमन धीर ने गदर मचाया और स्कोर 150 तक लेकर गए। वर्मा ने 24 गेंद में फिफ्टी जमा दी लेकिन नमन धीर 30 रन बनाकर उनादकट का शिकार बने। तिलक वर्मा ने धमाका किया और 64 रन पर आउट हो गए।
यहाँ से मामला धीमा हो गया। पांड्या 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने प्रयास करते हुए 22 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए और रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, मुंबई को 31 रनों से हार मिली। हैदराबाद ने अपनी पहली जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications