Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 April: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs राजस्थान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और इसका क्रेडिट विराट कोहली को जाता है। कोहली ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 70 रन बनाए। आरसीबी ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया क्योंकि संजू सैमसन चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इस वजह से पराग कप्तानी के लिए आए।

आरसीबी ने पहले विकेट के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोहली और सॉल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इस बीच सॉल्ट आउट हो गए, वह 26 रन के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन कोहली ने अपनी धांसू फॉर्म एक बार फिर से दर्शाई।
कोहली ने निरंतर रन बनाते हुए एक और फिफ्टी जमा डाली। वह 42 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जमाए। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल ने धांसू पारी खेलते हुए फिफ्टी जमाई। उन्होंने 27 गेंदों में 50 रन बनाए।
अंत में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी अपने हाथ दिखाए। डेविड ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की पारी खेली। जितेश ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 205 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तहलका मचा दिया। हालांकि वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों का सामना करते हुए 16 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जायसवाल ने तबाही मचाते हुए पावरप्ले में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। 7 चौकों और 3 छक्कों से उन्होंने 19 गेंदों में 49 रन बनाए। राजस्थान ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया।
रियान पराग 22 और नितीश राणा 28 रन बनाकर आउट हो गए, इस स्थिति में ध्रुव जुरेल ने धाकड़ बैटिंग कर जीत की उम्मीद जताए रखी लेकिन वह 19वें ओवर में 34 गेंदों में 47 रन बना आउट हो गए। इस समय स्कोर 189 रन था। इसके बाद रॉयल्स ने कुछ विकेट गंवाए। अंतिम ओवर में 17 रनों की दरकार थी और शुभम दुबे (12) एकमात्र उम्मीद थे। वह भी आउट हो गए। अंततः रॉयल्स 9 विकेट पर 194 रन बना पाई और आरसीबी ने 11 रनों से मैच जीत लिया, हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स अब लगभग इवेंट से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications