Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, आरसीबी vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ का टिकट कटा लिया। मुंबई की टीम 113 रनों पर आउट हो गई, आरसीबी ने 3 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन मुंबई की तेज शुरुआत रही। एलिसा हिली और सजना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 43 रनों की भागीदारी की। हिली 26 और सजना 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गईं।

मुंबई के दो विकेट गिरने के बाद आरसीबी ने वापसी कर ली और इसका श्रेय एलिस पेरी की खतरनाक गेंदबाजी को जाता है। एलिस पेरी ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को नियमित अंतराल पर झटके दिए और महिला प्रीमियर लीग में बेस्ट गेंदबाजी फिगर का कीर्तिमान बना दिया।
पेरी ने 15 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किये। अब तक महिला प्रीमियर लीग में किसी अन्य गेंदबाज ने 6 विकेट नहीं झटके। मुंबई के लिए निचले क्रम से प्रियंका बाला ने 19 रन की नाबाद पारी खेली। टीम 19 ओवर खेलकर 113 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई।
छोटे स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी खराब रही। सोफी मोलिनेक्स महज 9 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद कप्तान स्मृति मंधाना भी चलती बनीं। मंधाना को 11 रन के निजी स्कोर पर नताली सीवर ने आउट कर दिया। थोड़ी देर में सोफी डिवाइन भी 4 रन बनाकर चलती बनीं।
3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी के लिए एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाल लिया और कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पेरी ने गेंदबाजी की तरह बैटिंग में भी हाथ दिखाए और मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। वह 38 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद लौटीं। ऋचा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications