Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 March: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs चेन्नई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। गुवाहाटी में इस सीजन का यह दूसरा और अंतिम मुकाबला था। राजस्थान रॉयल्स के बचे हुए घरेलू मुकाबले अब जयपुर में होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 182 रन बनाए, रोमांचक मैच में रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली।
चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल को सस्ते में समेट दिया। वह महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद संजू सैमसन और नितीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की, इस दौरान सैमसन 20 रन बना चलते बने।

उधर नितीश राणा का बल्ला आज आग उगलने में सफल रहा। राणा ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों में ही अपना अर्धशतक जमा दिया। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के देखने को मिले।
रियान पराग अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन 28 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो गए। वह अगर अंतिम ओवरों में खड़े रहते, तो ज्यादा स्कोर बना सकता था। हेटमायर ने 19 रन बनाए और रॉयल्स का स्कोर 9 विकेट पर 182 रन तक पहुंचा। चेन्नई के लिए पथिराना, खलील अहमद और नूर अहमद ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत रही। चेन्नई के ओपनर रचिन रविन्द्र का बल्ला नहीं चल पाया। वह बिना खाता खोले आर्चर का शिकर बन गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और रुतुराज गायकवाड़ ने पावरप्ले में टीम को 6 ओवर में 42 तक पहुंचा दिया।
इसके बाद राहुल त्रिपाठी 23 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। शिवम दुबे के कुछ अच्छे शॉट आए लेकिन वह भी 18 रन बनाकर चलते बने। विजय शंकर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इन सबके बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जमा दिया। वह फिफ्टी जड़ने के बाद 44 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए।
अंतिम 2 ओवर में चेन्नई को 39 रनों की दरकार थी। धोनी और जडेजा क्रीज पर थे। दोनों ने 19वें ओवर में 19 रन ठोक दिए। इसके बाद अंतिम ओवर में जीतने के लिए 20 रनों की दरकार थी। राजस्थान के लिए अंतिम ओवर संदीप शर्मा ने डाला। धोनी को उन्होंने हेटमायर के हाथों कैच करा दिया। वह 11 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। बाद में जेमी ओवरटन ने एक छक्का जड़ा लेकिन चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 176 ही पहुंचा और रॉयल्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर तालिका में खाता खोल लिया। हसारंगा ने रॉयल्स के लिए 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications