Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाक टीम अब लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। यह फैसला गलत साबित हो गया और दक्षिण अफ्रीका ने नई गेंद से सफलता हासिल की। अब्दुल्लाह शफीक 9 और इमाम उल हक 12 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए बाबर आज़म और रिजवान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रिजवान अच्छी बैटिंग करते हुए 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाबर आज़म क्रीज पर खड़े रहे और इफ्तिखार अहमद 21 रन बनाकर आउट हो गए।
बाबर आज़म अपनी फिफ्टी जड़कर 50 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद साउद शकील ने भी एक अर्धशतक जमाकर पाक टीम की पारी को संभाला। वह 52 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने 43 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम 47वें ओवर में 270 रन बनाकर आउट हो गई। शम्सी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 विकेट झटके। यानसेन ने 3 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने कुछ आकर्षक शॉट खेले लेकिन वह 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद टेम्बा बवुमा 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से वैन डर डुसेन 21 रन बनाकर चलते बने और बाद में क्लासेन 12 पर आउट हो गए।
चार विकेट गंवाकर पाक टीम मुश्किल में थी लेकिन मार्करम और मिलर ने पारी सम्भाली और और अर्धशतकीय भागीदारी की। मार्करम फिफ्टी जड़कर खेलते रहे लेकिन मिलर 29 रन पर आउट हो गए। मार्को यानसेन अच्छी शुरुआत करने के बाद 20 के निजी स्कोर पर हारिस रऊफ का शिकार बन गए।
अंत में दक्षिण अफ्रीका ने मार्करम का विकेट गंवाया। वह 91 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा कोएट्जी भी 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंतिम समय में मैच रोमांचक हो गया। एक विकेट की दरकार पाकिस्तान को थी लेकिन केशव महाराज ने चौका जड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट पर 271 रन तक पहुंचाते हुए मैच जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications