Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम के पास अब 2-0 की विजयी बढ़त हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए पाक टीम 173 पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। कीवी टीम के ओपनर डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रनों की भागीदारी की। एलन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़ी और 41 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे ने 20 रन बनाए।

विलियमसन अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण 26 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए। डैरिल मिचेल इस बार नहीं चले, वह 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा फिलिप्स ने भी महज 13 रन बनाए।
मिचेल सैंटनर ने कीवी टीम की पारी को निचले क्रम से गति प्रदान की। उन्होंने 13 गेंदों में 25 रन जमाए और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 194 रनों तक पहुँचाने में अपना अहम योगदान दिया। हारसी रऊफ ने पाकिस्तान के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। अब्बास अफरीदी ने भी 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही, सैम अयूब 1 और रिजवान 7 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से बाबर आज़म और फखर जमान ने गदर मचाया। दोनों ने मिलकर धमाका करते हुए स्कोर 97 तक पहुंचा दिया। जमान 25 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए।
बाबर आज़म फिफ्टी के बाद खड़े रहे लेकिन अंत में 43 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहीन अफरीदी ने 13 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। अंततः पाक टीम 173 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications