Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हरा दिया है। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान की तरफ से फातिमा सना अंतिम ओवर फेंकने के लिए आई। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की महिला बैटर को रन बनाने से रोक दिया और पाकिस्तान को जीत दिला दी।
10 रन से मिली जीत: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 10 रनों से हराकर सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान महिला टीम ने तीन मैचों की सीरीज में पहले दो मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 127 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल ने दो तो वहीं फातिमा सना ने तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

पहले मैच में भी मिली थी जीत: इससे पहले भी सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने का कारनामा किया था। डनेडिन में खेले गए पहले मैच में फातिमा सना के तीन विकेट के बाद बल्लेबाजों के शानदार खेल के दम पर पाकिस्तान ने मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम किया था। पाकिस्तान महिला टीम की न्यूजीलैंड पर यह किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत थी।
न्यूजीलैंड की महिला टीम: बर्नडाइन बेजुइडेनहाउट (विकेटकीपर), सुजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (सी), मैडी ग्रीन, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास।
पाकिस्तान की महिला टीम: मुनीबा अली, शवाल जुल्फिकार, निदा डार (कप्तान), बिस्माह मारूफ, आलिया रियाज, ओमाइमा सोहेल, फातिमा सना, डायना बेग, नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, सादिया इकबाल।












Click it and Unblock the Notifications