Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड Vs पाकिस्तान, 5वां टी20I

New Zealand vs Pakistan, 5th T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20I सीरीज का आखिरी मैच आज, 21 जनवरी को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 92 रनों पर ही सिमट गई। पाक ने आखिरी T20I मैच 42 रनों से जीतकर क्लीन स्वीप का दाग लगने से बचा लिया।

पाकिस्तान ने गेदबाजी के दम पर जीता मैच
पाकिस्तान ने पहले ही ओवर से अपनी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, क्योंकि ओवर की तीसरी गेंद पर ही टिम साउथी ने हसीबुल्लाह खान को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया। साउथी ने अपने पहले ओवर में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हसीबुल्लाह खान डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

new zealand vs pakistan

हसीबुल्लाह खान के आउट होते ही मोहम्मद रिजवान का साथ देने के लिए नए बल्लेबाज के रूप में बाबर आजम क्रीज पर आए, लेकिन वे भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके ओर लगातर संघर्ष करते नजर आए। बाबर आजम को ईश सोढ़ी ने 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कर दिया! बाबर आजम 24 गेदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सका। रिजवान 38 गेंदों पर 38 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा फखर जमान ने 33 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी 6 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी, मैट हैनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट चटकाए।

लगातार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मैच में पूरी तरह से धराशाई नजर आई। टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: फिन एलन, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें- Sania Mirza के पिता ने किया बड़ा खुलासा, जानें शोएब मलिक को कैसे मिली सना जावेद से निकाह की इजाजत

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+