Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 April: मुंबई-चेन्नई में आज कौन जीता, किस प्लेयर ने मचाई तबाही

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 208 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई की इस पारी के असली नायक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे, जिन्होंने वानखेड़े के मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए शानदार शतक जड़ा। संजू ने अंत तक नाबाद रहते हुए मात्र 54 गेंदों पर 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

चेन्नई की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन वे एएम गजनफर का शिकार बन गए। इसके बाद सरफराज खान ने 8 गेंदों में 14 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों में 21 रनों का योगदान देकर स्कोर को आगे बढ़ाया। एक समय पर शिवम दुबे (5) और कार्तिक शर्मा (18) के सस्ते में आउट होने के बाद चेन्नई पर दबाव बढ़ता दिख रहा था, लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और अंत में जेमी ओवरटन के साथ मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। ओवरटन ने भी अपनी छोटी सी पारी में 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर संजू का बखूबी साथ दिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में मिला-जुला असर देखने को मिला। गजनफर और अश्वनी कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं अनुभवी जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली।

जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। डी कॉक 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दानिश मालेवार और नमन धीर खाता खोले बिना आउट होकर चलते गए। यहां से विकेट गिरने का सिलसला चल गया। हालांकि तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाकर एक भागीदारी की मगर उनके आउट होते ही सब खत्म हो गया। मुंबई ने महज 87 रनों पर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए। अंत में मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई, यह इस सीजन उनकी पांचवीं हार है और प्लेऑफ़ की दौड़ काफी दूर होती जा रही है। अकील हुसैन ने चेन्नई के लिए 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+