Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- LSG vs PBKS

Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 199 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 178 रनों का स्कोर हासिल कर पाई और मुकाबला गंवा दिया।

टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन केएल राहुल सस्ते में सिमट गए। वह 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल 9 और मार्कस स्टोइनिस 19 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए।

aaj ka kon jeeta

डी कॉक ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी पर ली। अर्धशतक जमाने के बाद वह 54 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद निकोलस पूरन के बल्ले से भी तबाही देखने को मिली।

पूरन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। अंत में क्रुणाल पांड्या ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए टीम की रन रेट कम नहीं होने दी। वह 22 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। इस दौरान 4 छक्के और 2 छक्के आए और लखनऊ का स्कोर 8 विकेट पर 199 रनों तक पहुँच गया। पंजाब के लिए सैम करन ने 3 और अर्शदीप ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए धवन और बेयरस्टो ने धांसू शुरुआत की और पंजाब के लिए 102 रनों की ओपनिंग भागीदारी की। इस बीच बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हो गए। धवन फिफ्टी जड़ने के बाद खेलते चले गए। प्रभसिमरन 19 और जितेश शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए।

धवन फिफ्टी जड़ने के बाद एक छोर पर खेलते चले गए लेकिन दूसरी तरफ से उनको खास सहयोग नहीं मिला। अंत में धवन भी 70 रन बनाकर आउट हो गए और पंजाब किंग्स की टीम 5 विकेट पर 178 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई। लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 3 विकेट और मोहसिन खान ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+