Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय पारी लड़खड़ा गई। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के जुझारू अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम 214 रन बनाकर आउट हो गई, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल बिना खाता खोले ही मेगन शुट्ट का शिकार बन गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा (4) भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। हालांकि, अनुभवी स्मृति मंधाना ने एक छोर थामे रखा और 68 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स (8) और दीप्ति शर्मा (2) के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 53 रन बनाए। हरमनप्रीत की इस पारी की बदौलत भारत 200 के करीब पहुँच सका। ऋचा घोष ने भी 23 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकीं।
पूंछल्ले बल्लेबाजों में कश्वी गौतम ने सबको प्रभावित किया। उन्होंने महज 44 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 214 के स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय टीम द्वारा दिए गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। शानदार बल्लेबाजी और सूझबूझ भरे खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 70 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठोस रही। कप्तान एलिसा हीली ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 70 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल थे। हालांकि, जीत की असली इबारत बेथ मूनी ने लिखी। मूनी ने 79 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत की वापसी की हर उम्मीद को खत्म कर दिया।
फोबे लिचफील्ड ने भी 32 रनों का उपयोगी योगदान दिया। अंत में अन्नाबेल सदरलैंड ने महज 44 गेंदों में नाबाद 48 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुँचाया। एशले गार्डनर 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications