Aaj ka Match Kon Jeeta 11 May: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय सीरीज में खेला गया फाइनल मुकाबला टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीतकर मेजबान टीम का सपना तोड़ दिया। भारतीय महिलाओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 342 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 245 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद प्रतीक रावल और स्मृति मंधाना ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 70 रनों की भागीदारी की। प्रतीका रावल ने 30 रनों की पारी खेली और आउट हो गईं।

aaj ka match kon jeeta

उधर मंधाना ने लगातार अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली और फिफ्टी जड़कर क्रीज पर बनी रहीं। हरलीन (47) के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। कप्तान हरमनप्रीत ने भी 41 रनों की पारी खेली।

मंधाना के बल्ले से शतक आया, वह 101 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने अंत में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। इस तरह भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 342 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई महिला टीम की खराब शुरुआत रही। हसिनी परेरा बिना खाता खोले आउट हो गईं। यहाँ से विश्मी गुनारात्ने और चमारी अट्टापट्टू ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच दोनों क्रमशः 36 और 51 रन बना आउट हो गईं।

नीलाक्षी डी सिल्वा ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया लेकिन वह भी 48 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके अलावा अनुष्का संजीवनी ने भी 28 रन बनाए लेकिन लक्ष्य बड़ा होने की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ा। श्रीलंका की पूरी टीम 245 के कुल स्कोर पर आउट हो गईं और भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया। स्नेह राणा ने 4 और अमनजोत ने 3 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+