Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 248 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप में 9वीं बार फाइनल तक का सफर तय कर लिया।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर स्टीव स्टॉक 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद खेलने के लिए आए डेविड टीजर बिना खाता खोले चले गए और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति थोड़ी खराब थी।

aaj ka match kon jeeta
Photo Credit: BCCI

यहाँ से लुहान ड्री प्रिटोरियस और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने मिलकर पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। प्रिटोरियस को 76 पर मुशीर खान ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। सेलेट्सवेन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ओलिवर वाईटहेड 22 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद सेलेट्सवेन 64 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान युआन जेम्स ने 24 रन की पारी खेल टीम के लिए अहम योगदान दिया। उनके अलावा ट्रिस्टन लुअस ने नाबाद 23 रन बनाए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 244 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए राज लिम्बानी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।मुशीर खान को 2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। आदर्श सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद मुशीर खान 4 और अर्शिन कुलकर्णी 12 रन बनाकर आउट हो गए। मामला यहीं नहीं थमा, प्रियांशु मोलिया 5 रन बनाकर चलते बने। इस तरह भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 32 रन था।

यहाँ से कप्तान उदय सहारण और सचिन धस ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने जमकर बैटिंग करते हुए पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शतक के करीब जाकर सचिन धस आउट हो गए। वह 96 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम का स्कोर इस समय 203 रन था। कुछ ही देर में अरावली अवनीश 10 रन बनाकर आउट हो गए।

अंतिम 3 ओवर में भारत को 19 रनों की दरकार थी। इस बीच मुरुगन अभिषेक रन आउट हो गए। और भारत का सातवाँ विकेट गिर गया। स्कोर लेवल होने के बाद उदय सहारण रन आउट हो गए। वह 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राज लिम्बानी ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाते हुए 9वीं बार फाइनल में पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+