Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 Nov: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया का स्कोर अच्छा नहीं रहा। भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 124 का स्कोर अपने नाम किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी विकेट गंवाए लेकिन अंततः जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली।
पिछले मैच में धमाका करने वाली भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट इस बार फ्लॉप साबित हुई। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए एक के बाद एक विकेट गंवाए और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन खाता नहीं खोल पाए।

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने इस बार भी निराश किया। दोनों महज 4-4 के स्कोर बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया की खराब स्थिति में तिलक वर्मा के कुछ बड़े शॉट आए। हालाँकि वह भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। खराब स्थिति में अक्षर पटेल ने टीम को सहारा प्रदान किया लेकिन वह 21 गेंदों में 27 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
100 रन से पहले पांच खिलाड़ी गंवाकर टीम इंडिया परेशानी में थी लेकिन पांड्या ने अपनी धीमी बैटिंग से टीम का शतक पूरा करा दिया। वह 45 गेंदों का सामना कर 39 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे और टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 124 तक पहुँचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन, कोएट्जी, सिमलेन, मार्करम और पीटर ने 1-1 विकेट झटका।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। रयान रिक्लेटन महज 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके आउट होने के बाद हेंड्रिक्स 24 और मार्करम 3 रन बनाकर चलते बने। 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 57 रन था। ड्रिंक्स के बाद यानसेन 7 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद क्लासेन को 2 रन पर आउट करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने मैच फंसा दिया, यह उनका खुद का चौथा विकेट था। इसके बाद वरुण ने मिलर को अपना पांचवां शिकार बनाकर इतिहास रच दिया। रवि बिश्नोई ने एक विकेट लेकर अफ्रीका को सातवाँ झटका दिया। इस तरह स्कोर 86/7 हो गया।
मुश्किल घड़ी में ट्रिस्टन स्टब्स और कोएट्जी ने मिलकर धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया। दोनों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने छह गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 128 रन बना मैच जीत लिया। स्टब्स ने 41 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। कोएट्जी ने 9 गेंद में 19 की नाबाद पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications