Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाया। कोहली और श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने पाक को बुरी तरह धूल चटा दी। कोहली ने चौके से जीत भी दिलाई और अपना शतक पूरा कर 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर लौटे।
टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान रिज़वान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बाबर आज़म और इमाम उल हक ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया लेकिन 41 पर बाबर के रूप में झटका लगा। उनको 23 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने आउट किया।

उनके बाद इमाम उल हक 10 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल के सीधे थ्रो पर रन आउट होकर चलते बने। यहाँ से एक बड़ी भागीदारी बनी। रिज़वान और सऊद शकील ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शकील फिफ्टी जड़ने के बाद 62 पर चलते बने। उनके बाद रिज़वान भी 46 पर आउट हो गए।
यहाँ से भारतीय टीम ने फिर से वापसी की। सलमान आगा को 19 पर आउट किया, तथा कुछ और विकेट भी गिर गए। अंत में खुशदिल शाह ने मोर्चा संभाल लिया। खुशदिल ने कुछ अच्छे शॉट जड़े और 39 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए। पाक टीम अंतिम ओवर तक 241 पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने भारत के लिए 3 विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए रोहित और गिल ने आक्रामक रुख अपनाया लेकिन रोहित शर्मा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहां से गिल और कोहली क्रीज पर टिके और दोनों स्कोर 100 तक लेकर गए। इस बीच गिल 46 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। कोहली अपना अर्धशतक बनाकर टिके रहे और उनको श्रेयस अय्यर का साथ मिला। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हुई, श्रेयस अय्यर फिफ्टी जड़ने के बाद 56 रन बनाकर आउट हो गए।
पांड्या 8 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कोहली क्रीज पर थे। उन्होंने 96 के स्कोर से चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया और टीम को इस शॉट के साथ 6 विकेट से जीत दिला दी। कोहली का यह 51वां शतक है। उनके साथ अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में लगभग अपना स्थान पक्का कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications