Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में धांसू प्रदर्शन किया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। भारतीय टीम को 59 रनों के अंतर से जीत दर्ज करने का मौका मिला। कीवी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑल आउट हो गई।
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और स्मृति मंधना 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने धांसू बैटिंग करते हुए 33 रनों की पारी खेली। हेमलता का बल्ला नहीं चला। वह 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।

यास्तिका भाटिया ने कुछ देर क्रीज पर टिककर बैटिंग की और 37 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स और तेजल हसाबनिस ने मिलकर एक भागीदारी की। दोनों ने क्रमशः 35 और 42 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी मोर्चा संभालते हुए टीम को 200 पहुंचाने का काम किया।
दीप्ति ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया 227 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा जेस केर ने भी 3 विकेट अपने नाम किये। एडन कार्सन को 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। सुजी बेट्स 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहाँ से ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली। उनके अलावा लॉरेन डाउन ने 26 रन बनाए। कुछ विकेट गिरने के बाद कीवी टीम मुश्किल में थी।
इस बीच ब्रूक हैलिडे और मैडी ग्रीन ने मिलकर स्कोर आगे बढाया। दोनों ने क्रमशः 39 और 31 रनों की पारी खेली लेकिन इनके आउट होते ही मामला पलट गया और कीवी टीम 168 रन बनाकर आउट हो गई। राधा यादव ने भारत के लिए 3 विकेट अपने नाम किये। सायमा ठाकुर ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications