Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान टीम इंडिया का टॉप क्रम आज फ्लॉप हो गया। उस स्थिति में श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और एक अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को बैटिंग करने के लिए बुलाया और यह सही फैसला था। कीवी टीम के गेंदबाजों ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा 15 और विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन हो गया और स्थिति खराब हो गई। यहाँ श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को संकट से निकालते हुए चौथे विकेट के लिए 98 रनों की भागीदारी की। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रेयस अय्यर ने धांसू अंदाज में खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 79 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल 21 और जडेजा 16 रन बनाकर आउट हो गए, इस समय फिर से किसी की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 249 रन तक पहुंचा। मैट हेनरी ने 5 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट रचिन रविन्द्र के रूप में लगा, वह 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विल यंग 22 के स्कोर पर आउट हुए और तीसरा विकेट डैरिल मिचेल के रूप में गिर गया। वह 17 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि विलियमसन क्रीज पर टिके रहे और रन बनाते चले गए, वह अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। उधर सामने खेल रहे टॉम लैथम 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
विलियमसन फिफ्टी जड़कर खड़े थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते चले गए। अंत में विलियमसन के ऊपर दबाव बना और वह 81 के स्कोर पर चलते बने, इसके बाद 46वें ओवर में कीवी टीम 205 पर आउट हो गई और भारत ने टॉप स्थान पर रहते हुए ग्रुप चरण समाप्त किया, भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। वरुण चक्रवर्ती ने धमाका करते हुए 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications