Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v बांग्लादेश
India vs Bangladesh Score: बांग्लादेश के खिलाफ एंटिगा में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल किया। भारतीय टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से योगदान दिया। बाद में गेंदबाजों ने धमाका किया।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तेज शुरुआत की रोहित ने तूफानी अंदाज में खेलने का प्रयास किया लेकिन 11 गेंदों में 23 रन बनाकर शाकिब का शिकार बन गए। इसके बाद पन्त खेलने आए।

विराट कोहली सेट होने के बाद आउट होकर चले गए। वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला आज खामोश रहा। वह 6 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पन्त ने ताबड़तोड़ खेल से गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया, वह रिवर्स स्वीप करते हुए आउट हुए। पन्त ने 24 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों से 36 रन बनाकर आउट हुए।
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने मिलकर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया। दुबे ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी में 3 बेहतरीन छक्के आए। पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए धांसू अंदाज में फिनिश किया। वह 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। पांड्या ने 4 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने टीम इंडिया को 5 विकेट पर 196 रनों तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। लिटन दास 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से नजमुल शान्तो और तंजीद हसन ने मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। इस बीच हसन 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको कुलदीप यादव ने चलता किया।
अच्छी बैटिंग कर रहे शान्तो क्रीज पर थे लेकिन तोहिद हृदोय और शाकिब को क्रमशः 4 और 11 पर कुलदीप यादव ने वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बढ़ते जरूरी रेन रेट के कारण शान्तो के ऊपर दबाव बढ़ गया और रोहित शर्मा ने बुमराह को गेंद थमा दी, बुमराह ने शान्तो को 40 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप के हाथों कैच करा दिया। अंततः बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 146 रन बना पाई और भारत ने जीत दर्ज कर लगभग सेमीफाइनल में जगह बना ली। कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले। अर्शदीप और बुमराह को 2-2 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications