Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान भारतीय टीम का जलवा देखने को मिला। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट गंवाए। संजू सैमसन 10 और अभिषेक शर्मा ने 15 रन बनाए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव भी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाल लिया।

रिंकू और नितीश ने मिलकर तबाही मचा डाली और तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। नितीश ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जमाया। वह 34 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 7 छक्के और 4 चौके आए। रिंकू सिंह ने भी अपनी फिफ्टी पूरी करते हुए 29 गेंदों में 53 रन बनाए।
बाद में हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी कुछ धाकड़ शॉट आए। वह 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने तेजी से खेलते हुए रन बनाए लेकिन विकेट भी गिरे। अंततः टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 221 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन करने में नाकाम रही। परवेज हुसैन ने 16 और लिटन दास ने 11 रन बनाए। यहां से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। मेहदी हसन मिराज 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
महमुदुल्लाह 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए और बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 135 के स्कोर तक पहुँच पाई। भारत ने मैच 86 रनों से अपने नाम कर लिया। वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी के खाते में 2-2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications