Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मुकाबले में हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 235 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 191 रन बनाए। इस मैच में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया 0-2 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। जायसवाल ने सीन एबोट के एक ओवर में 24 रन जड़े।

जायसवाल ने 24 गेंद में फिफ्टी जमाई, वह 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 25 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से ईशान किशन और गायकवाड़ टिके। किशन ने भी धमाका करते हुए लगातार दूसरी फिफ्टी जमाई। वह 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 4 छक्के और 3 चौके जड़े। गायकवाड़ धीमे रहे, वह 43 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।
पिछले मैच की तरह इस बार भी फिनिशर रिंकू सिंह ही थे। रिंकू ने 19वें ओवर में एबोट को 3 चौके और 2 छक्के जड़े। वह 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 9 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह से टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 235 तक पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। मैथ्यू शॉर्ट और इंग्लिस 19 तथा 2 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को रवि बिश्नोई ने चलता किया। मैक्सवेल ने आक्रामक रुख अपनाया था लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए उनका कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका। कुछ देर में स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने 19 पर आउट कर दिया।
4 विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड ने मोर्चा सम्भाला और तूफानी बैटिंग करते हुए 10 ओवर में स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। डेविड को 37 के निजी स्कोर पर आउट कर रवि बिश्नोई ने वापस पवेलियन भेज दिया। मुकेश कुमार ने 45 के निजी स्कोर पर स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद तोड़ दी।
अंत में एक-एक कर ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट गंवाए। टीम 9 विकेट पर 191 रन बना पाई और 44 रनों से मैच हार गई। प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications